Home / Flash / नव निर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत समारोह संपन्न

नव निर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत समारोह संपन्न

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । क्षेत्र के कोदहूं मे स्थापित विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कालेज मे नव निर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरहठी चन्द्रेश गुप्ता, नव निर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्ष बेलवार महेन्द्र विंद और नव निर्वाचित भाजपा जिला प्रतिनिधि सुबास पाण्डेय का स्वागत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ । सब की नजर से बातचीत के दौरान पायलट आफीसर पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार संस्थापक विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कालेज व भाजपा वरिष्ठ नेता राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि तरहठी मण्डल अध्यक्ष और बेलवार भाजपा मण्डल अध्यक्ष के गठन के बाद

भाजपा मे और मजबूती आएगी । उन्होंने दोनो भाजपा मण्डल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि अब आप लोगो की जिम्मेदारी बढ़ गई है । पायलट आफीसर ने कहा कि हमारे यहाँ भाजपा संगठन का चुनाव बूथ अध्यक्ष से शुरु

होकर जिलाध्यक्ष तक पहुंचता है । नव निर्वाचित तरहठी भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसपर खरा उतरते हुए जनता की सेवा करूंगा और मण्डल की समस्याओं को

ऊपर तक पहुंचाकर उसका समाधान कराऊंगा । वहीं नव निर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्ष बेलवार महेन्द्र विंद ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है उसको पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाऊंगा और संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा । नव निर्वाचित भाजपा जिला प्रतिनिधि सुबास पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन जो मुझे जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दिया है उसको मै इमानदारी के साथ निभाऊंगा । रिटायर्ड कमांडेंट कदम राज सिंह ने कहा कि भाजपा मे ही भारत की स्वतंत्रता निहित है । नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कदम राज सिंह ने कहा कि ये लोग पार्टी के साथ – साथ देश की जनता गांव की जनता को जोड़कर चले और भाजपा का नाम रोशन करें । वहीं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक् ओम प्रकाश विंद ने कहा कि भाजपा के जो नये मण्डल अध्यक्ष बने हैं वो एक अच्छी टीम बनाकर हर समाज को लेकर भाजपा की जो ऊपर की विचारधारा आती है उसको नीचे तक फैलाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *