मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के जंघई रोड, मुँगराबादशाहपुर मे स्थित द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मे बाल दिवस बड़े ही रोचक अंदाज मे मनाया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रसायन व


उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक व पूर्व विधायक मुँगराबादशाहपुर विधानसभा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा कि आज द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मे बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और छोटे – छोटे बच्चों द्वारा अनेकों प्रकार के व्यंजन और विज्ञान की प्रतिभा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि असली भारत गांव मे बसता है । मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी जैसे ही द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मे पहुंची बैण्डबाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया । कार्यक्रम की


शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी निदेशक रसायन एंव उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया । मेले का उद्घाटन भी सीमा द्विवेदी के हाँथो द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी मेले मे लगे सभी स्टालों पर जाकर जायजा लिया और व्यंजनो को चखा भी । इस मौके पर द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कालेज के कर्णधार , संस्थापक चन्द्रकान्त द्विवेदी ( छोटे महराज ) ने सीमा द्विवेदी को उपहार देकर सम्मानित किया । संस्थापक चन्द्रकान्त द्विवेदी ( छोटे महराज ) ने सब की नजर


से बातचीत के दौरान कहा कि कितना अच्छा लगता है जब गांव देहात के बच्चे फर्राटा अंग्रेजी मे बात करते हो और अपनी प्रतिभा को आगे ले जाते हुए अनेको उपकरणो को बनाकर प्रदर्शित कर रहे हैं । यह सब विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी और उनके स्टाफ की देन है । विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने सब की नजर


से बातचीत करते हुए कहा कि क्लास 10 का क्षात्र प्रकाश विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बैट्री से चलने वाली साइकिल बनाया है जो एक बार चार्ज करने पर 24 कलोमीटर जाती है । विद्यालय परिवार उस बच्चे को बधाई देता है । प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि किसी भी सूरत मे शिक्षा से समझौता द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज नही करता है उसी का नतीजा है कि आज बच्चे निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं । विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मिश्र ने कहा कि हमारे विद्यालय के छोटे – छोटे अपनी प्रतिभा का परिचय


देते हुए मेले मे अनेको स्टालो को लगाया है जो काबिले तारीफ है । मै बाल दिवस के मौके पर सभी को बधाई देता हूं । पूर्व सांसद प्रतिनिधि व सपा के वरिष्ठ नेता कुशल वक्ता, पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर तहसीमुलहक ( बन्ने भाई ) ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया गया और विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अनेकों उपकरणों को बनाया है । यह सब विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी और प्रधानाचार्य व अध्यापक / अध्यापिकाओं की मेहनत का नतीजा है कि आज द्विवेदी पैराडाइज के बच्चे विज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अनेको उपकरणों को बनाया है । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा ने किया । कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख डीह सुधांशु मिश्रा ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम मै इलाहाबाद मे भी नही देखा जैसा द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मुँगराबादशाहपुर मे देखने को मिला । मीश्रा ने कहा कि मै विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी को ह्रदय से बधाई देता हूं कि उन्होंने बाल दिवस के मौके पर ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया । व्यापारी नेता विश्वामित्र ने कहा कि द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज मे आए दिन एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो अपने आप मे एक मिशाल है यह सब विद्यालय के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी की मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का नतीजा है । विद्यालय मे संसद की तर्ज पर विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने संसद सत्र चलाया जिसमे सभी मेम्बरों ने अपने – अपने क्षेत्र की समस्याओं को लोकसभा स्पीकर के समक्ष रखा । मेम्बरों के सवाल को संबधित मंत्रालयों के मंत्रियों ने जवाब दिया । मेले मे आए हुए अभिभावकों ने भी द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के मैनेजमेंट को जमकर सराहा । इस मौके पर पंकज पाण्डेय, गोपाल शुक्ल, अभिषेक , अजय, आशीत शुक्ला, हरिशंकर मिश्रा सहित द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के समस्त स्टाफ व अभिभावक गण व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal