
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के नई बाजार रामनगर वेलवार रोड पर भीलवाड़ा रोड स्थित दक्षिण मुखी बजरंगबली के मंदिर पर देव दीपावली के शुभ अवसर पर 5103 दिया को जलाया गया । दीपोत्सव के इस

अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे । अयोध्या प्रसाद तिवारी ने सब की नजर को बताया कि विगत 5 वर्षों से यहाँ मंदिर पर दीप जलाया जाता है । दीपोत्सव कार्यक्रम के इस मौके पर मनोज तिवारी, अनुराग, राजाराम चौरसिया, अयोध्या प्रसाद तिवारी, अतुल मोदनवाल, रविंद्र मिश्रा के साथ – साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal