उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कृषि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है किसानों को खुशहाल करके हम देश की समृद्धि कर सकते हैं सहकारिता आंदोलन जहां-जहां सफल हुआ है वहां संपन्नता आई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की आय को दोगुना करने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां छोटी छोटी जोत है वहां सहकारिता के माध्यम से ही उन्नति हो सकती है
मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अपने आई एफ एस कोड (UPCB0000001) के माध्यम से आर0टी0जी0एस0/ एन0ई0एफ0टी0 की सुविधा का शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए उन्होंने कहा कि परिवर्तन को स्वीकार करना ही प्रकृति है तकनीक से जुड़कर ही सहकारिता को गति दी जा सकती है उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की केंद्रीय भुगतान प्रणाली की सदस्यता प्राप्त करने के पश्चात यह सुविधा प्रारंभ की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों की कुल 1287 शाखाओं में आर०टी०जी०एस० की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वयं का प्लेटफार्म विकसित करना एक जन उपयोगी प्रयास है उन्होंने खाताधारकों को गुणवत्तापरक सुविधा प्राप्त हो सकेगी उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रोक्योरमेंट पॉलिसी को अपनाया है जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिया जा रहा है यह लाभ उनके खाते में आर०टी०जी०एस० पद्धति से दिया जाता है उन्होंने कहा कि किसानों की फसली ऋण माफी में कोआपरेटिव बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक ने अच्छा कार्य किया है वर्तमान सरकार द्वारा कोआपरेटिव तंत्र को मजबूत करने का काम किया जा रहा है आई० एफ०एस० कोड के अस्तित्व में आ जाने से उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के कार्य का क्रेडिट मिलेगा।
प्रमुख सचिव श्री एम०वी०एस० रामी रेड्डी ने कहा कि तकनीक के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता गुणवत्ता एवं सुचीता का विकास होगा उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभापति श्री तेजवीर सिंह सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभापति श्री तेजवीर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में शीर्ष बैंक के रूप में उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक एवं इसकी 27 शाखाओं तथा केंद्रीय बैंक के रूप में 50 जिला सहकारी बैंकों की 1260 शाखाओं के माध्यम से कृषि एवं सहवर्ती क्रियाकलापों के लिए अल्प एवं मध्यकालीन ऋण प्रदान किया जा रहा है राज्य के 16.88 लाख कृषकों के “रूपे किसान क्रेडिट कार्ड” वितरित किए गए हैं वर्ष 2018-19 में प्रदेश के किसानों को 5163 करोड रुपए से अधिक का अल्पकालीन ऋण तथा 33.71 लाख मैट्रिक टन उर्वरक वितरित किया गया है।
‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’के अंतर्गत 2लाख19 हजार 626 किसानों के खाते में ₹51.39 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक वर्ष 2014 में आईसीआईसीआई बैंक की स्पॉन्सरशिप इनडायरेक्ट के माध्यम से ग्राहकों को आरटीजीएस एनईएफटी की सुविधा उपलब्ध करा रहा था।
इस अवसर पर आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता श्री एस०बी०एस० रंगराव एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक श्री भूपेंद्र कुमार अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) श्री आंद्रा वामसी सहित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Home / Flash / मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अपने आईएफएससी कोड के माध्यम से आरटीजीएस एनईएफटी सुविधा का शुभारंभ किया
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal