राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है न्यायमूर्ति श्री बोबडे 18 नवंबर 2019 को शपथ लेंगे ।

न्यायमूर्ति से शरद अरविंद बोबडे 12 अप्रैल 2013 से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हैं । इससे पहले वह 16 अक्टूबर 2012 को लगभग 6 महीने के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे। वह 29 मार्च 2000 से बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त जज और 28 मार्च 2002 से स्थाई जज रहे हैं।
न्यायमूर्ति श्री बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को हुआ और वह 13 सितंबर 1978 को अधिवक्ता बने उन्होंने उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ और नागपुर जिला न्यायालय में वकालत की और उन्होंने समय-समय पर बॉम्बे हाईकोर्ट और उच्चतम न्यायालय में सिविल,संवैधानिक,श्रम,निर्वाचन तथा कराधान मामलों में अधिवक्ता रूप में अपनी सेवा दी।
न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे संवैधानिक,प्रशासनिक,कंपनी,पर्यावरण तथा निर्वाचन कानूनों के विशेषज्ञ हैं।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal