Home / दिल्ली / सरकारी कालोनियों के पर्यावरण संरक्षण के लिए मोबाइल ऐप ‘ एम हरियाली’ की शुरूआत

सरकारी कालोनियों के पर्यावरण संरक्षण के लिए मोबाइल ऐप ‘ एम हरियाली’ की शुरूआत


आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने कहा, ‘ हमारी सरकार ने जून 2019 में सभी मंत्रालयों/विभागों को निर्देश दिया था कि वे अगले 100 दिन के भीतर विभिन्‍न जन कल्‍याण / विकास गतिविधियों को हाथ में लें और उन्‍हें कार्यान्वित करें। हम नागरिकों के जीवन की गुणवत्‍ता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।‘ श्री पुरी ने आज नई दिल्‍ली में मोबाइल ऐप, ‘एम हरियाली’ की शुरूआत करते हुए यह बात कही। इस ऐप का उद्देश्‍य लोगों को पौधे लगाने और इस तरह के अन्‍य हरित उपाय करने के लिए प्रेरित करना है। लोग अब अपने द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के पौधारोपण की जानकारी /फोटो अपलोड कर सकते हैं जो ऐप से जुड़ी होगी और यह वेबसाइट www.epgc.gov.in पर दिखाई देगी। ऐप स्‍वत: पौधों की जिओ-टैगिंग करता है।

इस माह के शुरू में, सुगम जीवन को बढ़ावा देने की गतिविधियों के तहत, संपदा निदेशालय, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने 103 चुनी हुई सरकारी कालोनियों (76 दिल्‍ली में और 29 अन्‍य राज्‍यों में) में सार्वजनिक / साझेदारी की भागीदारी के जरिये निम्‍नलिखित गतिविधियां कराई।

पौधारोपण के जरिये खुले स्‍थान की सफाई और उसे हरा-भरा बनाना
वर्षा जल संचयन- जागरूकता और निर्माण
घर के कचरे को स्रोत पर अलग करने के बारे में संवेदनशीलता और घरेलू वनस्‍पति खाद का अनुस्‍थापन और क्षमता निर्माण
प्रत्‍येक कालोनी के लिए, उपरोक्‍त क्रियाकलापों को 15.07.2019 से 15.10.2019 तक 100 दिन के लिए एक अभियान के रूप में लिया गया और यह जारी रहेगा। निदेशालय, सीपीडब्‍ल्‍यूडी और यूएलबी से केन्‍द्रीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ सम्‍पर्क करेंगे ताकि अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

मंत्रालय के सचिव 28.07.2019 को सेन मार्टिन पार्क, चाणक्‍यपुरी में ‘ हरियाली महोत्‍सव’ की शुरूआत करेंगे जिसमें 500 पौधे लगाए जाएंगे और छात्रों सहित 150 लोग भाग लेंगे। अब तक फलों के पौधे सहित 21,756 पौधे इन 103 कालोनियों में लगाए जा चुके हैं और पौधारोपण में 3800 से ज्‍यादा लोगों ने भाग लिया।

25 जल संचय अवसंरचनाओं का निर्माण किया गया है और 307 प्रणालियों को बढ़ाया गया है। कचरे को अलग करने और घरेलू कम्‍पोस्टिंग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, 57, 782 एसएमएस सरकारी कॉलोनियों के आबंटितों को भेजे गए हैं और जनता को संवेदनशील बनाने के लिए 76 प्रदर्शनियां आयोजित की गईं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *