Home / Flash / परमवीर चक्र से सम्मानित सूूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव का जोरदार स्वागत व अभिनंदन

परमवीर चक्र से सम्मानित सूूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव का जोरदार स्वागत व अभिनंदन

मुँगराबादशाहपुर/ सुजानगंज, जौनपुर । परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत और अभिनंदन ।
जो भरा नहीं है भावों से जिसमें बहती रसधार नहीं वह हृदय नहीं पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं, भारत का एक ऐसा महान सपूत एक ऐसा सीमा का प्रहरी भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में कारगिल सीमा पर लड़े जाने वाले इस ऐतिहासिक जिसको भारत के सेनाओं ने विजय के रूप में भारत के खाते में डालने का काम किया । आज पूरा भारत इसे करगिल विजय के नाम से जानता है और इसे मनाता भी है । एक ऐसा ही सच्चा सीमा का प्रहरी जिसने आखरी दम तक लड़ाई लड़ता रहा और अपने जीवन को बचा करके देश के नौजवानों के लिए एक प्रेरणा बनने का काम किया । ऐसे महान नायक इस युद्ध के योगेंद्र सिंह यादव का आज सुजानगंज ब्लाक में और  मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक में नौजवानों ने भारी समर्थन के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन माल्यार्पण कर किया । पहले यह कार्यक्रम सुजानगंज के एक स्कूल संस्था के प्रोपराइटर जिस स्कूल का नाम प्रवणम स्कूल के नाम से पूरे क्षेत्र में प्रचलित है ऐसे स्कूल के संस्थापक और इस क्षेत्र के प्रबुद्ध समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम में भारी भरकम भीड़ के साथ योगेंद्र सिंह यादव का पुष्प कुच्छ और साल देकर उनका सम्मान किया । फिर पूरे सुजानगंज क्षेत्र में उनको सम्मान से नवाजने का काम किया । उसके उपरांत मुंगरा बादशाहपुर की धरती पर सुजानगंज से चलकर चौराहे पर तमाम समाजसेवियों ने उनका माल्यार्पण करके उनका स्वागत और अभिनंदन किया । इस कार्यक्रम में मौजूद रहे मुंगरा बादशाहपुर के प्रबुद्ध समाज सेवी राजकुमार गुप्ता नेताजी, विश्वामित्र गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, डबल गुप्ता ,रंजीत गुप्ता ,जगदंबा जायसवाल, तौफीक लारी, मुन्ना राइन ,लंबू नेता, अतहर जिया ऐसे तमाम समाजसेवियों ने भारत के नौजवान का माल्यार्पण करके हौसला बढ़ाने का काम किया । हमारी सब की नजर और भारतीय सहारा की टीम रामकुमार जायसवाल ने जब योगेंद्र सिंह यादव से चर्चा किया उन्होंने बताया कि सच्चे भारत की सेवा करने के लिए अगर आप सीमा प्रहरी है तो अच्छी बात है नहीं तो वैसे भी आप किसी भी समाज के रहने वाले हो आप अच्छे से और इमानदारी से समाज की सेवा करके भारत की सेवा कर सकते हैं ।

वीरेंद्र कुमार के साथ राम कुमार जयसवाल की खास रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *