मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । आकाशीय बिजली गिरने से नन्हे लाल मौर्या S/O पृथ्वीपाल मौर्य जिसकी उम्र 52 साल निवासी सराय चौहान आज सुबह जब अपने खेत को देखने के लिए गए लगभग सुबह 6:30 बजे के आसपास बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़की और वह आकाशीय बिजली नन्हे लाल मौर्या के ऊपर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई । घर के लोगो को जब जानकारी हुई तो लोग उनको ढूंढने के लिए गए । लोगो ने देखा कि वह खेत मे गिरे हुए थे । तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर लेकर आए जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर राम विजय सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । नन्हे लाल मौर्या केे दो बेटे और दो बेटी है । परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सराय चौहान के सभी गांव वासी पहुंच गए थे मृत व्यक्ति को देखने के लिए ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal