Home / Flash / पवाँरा बाजार मे स्थापित गणेश की आरती मे उमड़ रही है अपार भीड़

पवाँरा बाजार मे स्थापित गणेश की आरती मे उमड़ रही है अपार भीड़

पवाँरा, जौनपुर । जनपद जौनपुर के पवारा बाजार में जय महाकाल कमेटी द्वारा भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा गणेश पूजन उत्सव के शुभ अवसर पर बैठाई गई । इस पावन अवसर पर रात्रि 9:00 बजे भक्तों द्वारा अपार भीड़ के साथ आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के अधिकतर जनता इस भव्य प्रतिमा को देखने व आरती में सम्मिलित होकर पूजन अर्चन करती है । दुर्गा लाइट कंपनी के प्रोपराइटर भीम द्वारा हर वर्ष भव्य लाइट की सुविधा प्रदान की जाती है । जय महाकाल के पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं अध्यक्ष प्रांजल जायसवाल उपाध्यक्ष रोहित यादव कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल संचालक निखिल जायसवाल महामंत्री रामबाबू मोदनवाल संरक्षक अमन सेठ सचिव मोनू चौरसिया पंडाल प्रभारी विजय मोदनवाल व समस्त कार्यकर्ता ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *