Home / Flash / डीएम एवं सभी एसडीएम के नेतृत्व मे जनपद के सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण

डीएम एवं सभी एसडीएम के नेतृत्व मे जनपद के सभी चिकित्सालयों का निरीक्षण

जौनपुर , ( सू. वि. ) । जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर जिलाधिकारी समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा गत शनिवार की रात्रि जनपद के चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं मरीजों को

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुँगराबादशाहपुर का निरीक्षण करते एसडीएम मछलीशहर मंगलेश दूबे

दी जाने वाली दवाइयों की उपलब्धता तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का केन्द्रों पर रात्रि रूककर निरीक्षण किया गया। समस्त अधिकारियों द्वारा शनिवार रात में चिकित्सालय में ही विश्राम कर  रविवार प्रातः निरीक्षण किया अधिकारियों ने मरीजों को मिलने वाले भोजन एवं सुबह के नाश्ते की भी हकीकत जानी। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोभी, अपर जिलाधिकारी(वि0एवंरा0) आर0पी0मिश्र द्वारा जिला चिकित्सालय, उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश(आईएएस)द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बक्सा एवं सिकरारा, उपजिलाधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर, उपजिलाधिकारी केराकत राकेश कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुफ्तीगंज, उपजिलाधिकारी मछलीशहर मंगलेश दूबे द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर, उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज, तहसीलदार मडि़याहूं सुदर्शन राम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व अति0सामु0स्वा0 केन्द्र नेवढि़या, तहसीलदार मछलीशहर कौशलेश कुमार मिश्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्रनाथ सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मापुर, तहसीलदार केराकत संतोष कुमार सोनकर द्वारा सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र केराकत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये चिकित्सकों तथा मरीजों को देय सुविधाओं आदि में पायी गयी कमियों के समबन्ध में दोषी के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहे तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भोजन नाश्ता एवं दवाइयों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। सभी चिकित्सालयों एवं प्राथ0/सामु0 स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई ब्यवस्था ठीक रखने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया और कहा कि निरीक्षण के अगले चरण में जिलास्तरीय अधिकारी/डाक्टर यथा मुख्य चिकित्साधिकारी, अति0 मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी आदि स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करेगे तथा रात्रि विश्राम करेगे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सामु0स्वा0 केन्द्र डोभी पर बेडों की कमी, मरीजों के परिजन के ठहरने की व्यवस्था नही थी तथा अधीक्षक अनुपस्थित पाये गये। मौके पर जूनियर चिकित्सक उपस्थित पाये गये। अधीक्षक के अनुपस्थिति के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *