जौनपुर ( सू.वि.) । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2019 को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 31 विद्यालयों के 15021 बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल रासमंडल जौनपुर, सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल पॉलिटेक्निक चैराहा, प्राथमिक विद्यालय रास मंडल, उच्च प्राथमिक विद्यालय रासमंडल, ब्लॉसम स्कूल मानिकचैक में प्रशिक्षक के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ सुभाष चंद्र मिश्रा रहे। गिरिजा शंकर यादव बालिका इंटर कॉलेज आदमपुर में प्रशिक्षक के रूप में वन स्टॉप सेंटर जौनपुर स्थित महिला पुलिस चैकी के प्रभारी सरिता यादव एवं महिला शक्ति केंद्र जौनपुर की महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा रही। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज मीरगंज एवं नागरिक इंटर कॉलेज जंघई जौनपुर में प्रशिक्षक के रूप में महिला शक्ति केंद्र जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह एवं कांस्टेबल सुषमा रही। प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षक के रूप में उप निरीक्षक प्रियंका सिंह शाहगंज एवं महिला हेल्पलाइन की प्रीति गुप्ता रही। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज सुजानगंज एवं इंटरमीडिएट कॉलेज मुंगराबादशाहपुर में प्रशिक्षक के रूप में 181 महिला हेल्पलाइन की रश्मि मिश्रा एवं महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव रही। शाहगंज अभिनव प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गंगादीन, राजकुमार इंटर कॉलेज रामगढ़ में प्रशिक्षक के रूप में बाल संरक्षण इकाई जौनपुर की सामाजिक कार्यकर्ता सुधा सोनकर, महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक बबीता रही। मां वैष्णवी इंटर कॉलेज करंजकला, रामचरित यादव इंटर कॉलेज बालामऊ, आर्य विद्यापीठ बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेरा युसूफ चंबलतारा में प्रशिक्षक के रूप में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव रहे। चंद्रसिटी मांटेसरी स्कूल हुसैनाबाद में प्रशिक्षक के रूप में बाल कल्याण समिति आनंद ममता श्रीवास्तव एवं धनंजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय मऊ, माध्यमिक विद्यालय नया सवेरा जोधपुर के जिला समन्वयक अमीनुद्दीन एवं महिला कांस्टेबल जलालपुर नेहा सिंह व पूजा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय बदलापुर में प्रशिक्षक के रूप में 181 महिला हेल्पलाइन की डीसी प्रीति चैबे एवं श्री गणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर, श्री यादव एस इंटर कॉलेज नौपेडवा में प्रशिक्षक के रूप में बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय रहे। बालिकाओं को किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 एवं आदर्श नियम 2016 साथ ही बालकों का यौन हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी दी गई। सेफ अनसेफ टच की जानकारी देते हुए खेल के माध्यम से उन्हें विभिन्न संस्थाओं एवं कानूनों की भी जानकारी प्रदान की गई। किसी घटना के घठित परिस्थिति में फंसने पर वहां से बच निकलने हेतु टिप्स दिए गए एवं किसी घटना के घटित हो जाने पर विभिन्न हेल्पलाइन के माध्यम से कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु डायल 100, समस्या अनेक समाधान एक, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन एवं 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चियों द्वारा उत्साह वत्स ढेर सारे प्रश्न किए गए, जिनके उत्तर भी शिक्षक टीम द्वारा दिये गये। बच्चियां कार्यक्रम के अंत में अपने को ज्यादा निर्भीक एवं किसी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम पा रही थी
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal