मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । गत दिनो उकनी मे संचालित गौशाला मे गौवंश की मौत के बाद शासन प्रशासन आनन फानन मे गौशाला को इटहरा गांव मे शिप्ट करा दिया जिससे कि गौवंश को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो । इटहरा गांव मे शिप्ट हुए गौवंश और गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी जौनपुर ने सब की नजर से बातचीत के दौरान कहा कि लगातार 24 घंटे बरसात होने की वजह
से उकनी मे हादसा हुआ था । वहां से सभी गौवंश को यहाँ इटहरा मे शिप्ट कर दिया गया है । गौवंश को खाने पीने की समुचित व्यवस्था करा दिया गया है । जन भागीदारी जरूरी है । जन सहायता की जरुरत है । एक सवाल के जवाब मे जिलाधिकारी ने कहा कि निजामुद्दीनपुर मे गौशाला 31 जुलाई तक बनकर पूरा हो जाएगा इसके बाद सभी गौवंश को वहाँ शिप्ट करा दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि बेसहारा गौवंश को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराया जाय । जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर तहसील मे एक अच्छी गौशाला का निर्माण किया जाए । बहुत जल्द ही हर तहसील मे एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा । गायो को बेहतर सुविधा मिल सके उसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है । ग्रामीणों से अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गायों के खाने पीने के लिए आप लोगों से जो हो सकता है मदद जरूर करें जिससें गायों को बेहतर सुविधा मिल सके । खण्ड विकास अधिकारी मुँगराबादशाहपुर पियूष सिंह ने कहा कि 36 घंटे लगातार कड़ी मेहनत करके गौशाला को इटहरा मे शिप्ट करा दिया गया है । इटहरा गांव मे गौवंश के लिए जगह देने वाले गोल्डी सिंह का धन्यवाद करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे भी समाजसेवी है जिन्होंने गौवंश के लिए जगह दे दिया । उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारी सभी ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि आज सकुशल गौवंश को इटहरा मे शिप्ट कर दिया गया है । गौवंश के खाने पीने की समुचित व्यवस्था करा दिया गया है ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal