Home / Flash / 50 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बितरण किया गया

50 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बितरण किया गया

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 50 लाभार्थी लोगो को कार्ड वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुँगराबादशाहपुर नगर पालिका चेयरमैन शिव गोविंद साहू थे ।
कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के लाभार्थियों को शिव गोविंद साहू ने बताया कि मा.नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने आज देश की हर जाति,धर्म,के लोगो को सबका साथ सबका विकास के नारे  को जमीन पर उतार कर हर गरीब परिवार का सहारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ देने का काम किया है साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से भी लोगों को काफी लाभ मिलेगा । आज मुँगराबादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे लाभार्थियों को इस योजना के कार्ड बाटते हुए मुझे बहुत प्रसन्ता हो रही है । चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस योजना का मै ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ। मुँगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आर. पी. सिंह ने बताया कि 50 लोगों को कार्ड बितरित किया गया बाकी बचा हुआ कार्ड आशाओं के माध्यम से बितरित कराया जा रहा है । प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही बाल स्वास्थ्य पोषण माह एंव संचारी रोग अभियान का प्रचार प्रसार किया गया । मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना उ. प्र. सरकार की योजना है जिसमे लाभार्थी परिवार को एक साल मे 5 लाख रूपए का इलाज लाभार्थी का सरकारी या गैर सरकारी चिकित्सालयों मे निःशुल्क किया जाएगा ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मुँगराबादशाहपुर के मंडल अध्यक्ष राहुल दूबे, चिकित्साधिकारी डा. राम विजय सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी शिव शंकर , डा. ए. के. त्रिपाठी लिपिक राजकुमार, ध्रुव चंद्र, शंतोष कुमार के साथ- साथ
सहित सैकडों की संख्या मे महिलायें व पुरूष उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *