Home / उत्तर प्रदेश / राशनकार्ड मुफ्त मे बनाया जाता है किसी को रुपए न दे – आपूर्ति निरीक्षक

राशनकार्ड मुफ्त मे बनाया जाता है किसी को रुपए न दे – आपूर्ति निरीक्षक

गौरा से संजीव पान्डेय की रिपोर्ट...

गौरा ,प्रतापगढ़ । रानीगंज तहसील क्षेत्र के विकास खंड गौरा एवं शिवगढ़ के समस्त पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लाभार्थियों एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड आवेदकों के लिए खुशखबरी की बड़ी बात आपको बताने जा रहा हूं । सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सब की नजर गौरा संवाददाता से आपूर्ति निरीक्षक रानीगंज सुधीर कुमार ने बताया कि हकीकत में जो राशन कार्ड के पात्र लाभार्थी हैं जो पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के श्रेणी में आते हैं वह सभी लाभार्थी जिनके राशन कार्ड अभी न बने हो व जिनके राशन कार्ड बनने के बाद काट दिए गए हो या फिर जिनके राशन कार्ड में यूनिट या किसी भी प्रकार का संशोधन है वाह लाभार्थी अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर अपना आवेदन करें आवेदन उपरांत उसे कहीं भी किसी के भी पास आने जाने की आवश्यकता नहीं है पात्र आवेदक के द्वारा किए गए आवेदन को 48 घंटे के भीतर जांचोउपरांत पात्र लाभार्थी का राशन कार्ड बना दिया जाएगा । श्री सुधीर कुमार ने बताया कि कल दिनांक 24 जून 2019 को आवेदकों के द्वारा किए गए लगभग कई सौ आवेदनों को निशुल्क में राशन कार्ड जारी किया गया । उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनवाने में कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लगता है लाभार्थी सिर्फ अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर आवेदन कराए । साथ ही श्री सुधीर कुमार ने समस्त पात्र लाभार्थियों एवं आवेदकों से अपील की है कि आप लोग राशन कार्ड बनवाने के संबंध में किसी भी बिचौलियों से संपर्क ना करें ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *