Home / Flash / कार्यकर्ता 2022 विधानसभा की तैयारी के लिए कमर कस लें – राम लखन पटेल

कार्यकर्ता 2022 विधानसभा की तैयारी के लिए कमर कस लें – राम लखन पटेल

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर ।  राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद उपाध्यक्ष) राम लखन पटेल  के पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सहकारिता जिला अध्यक्ष  भारत सिंह पटेल  का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजमणि पटेल, युवा जिला महासचिव विनोद यादव, राम नेवाज पटेल ,रमेश यादव, नरेंद्रबहादुर पटेल धर्मेंद्र पटेल राजेश पटेल ध्रुव चंद पटेल सैकड़ों अपना दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामलखन पटेल  ने कहा कि अपना दल एस के कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए और 2022 विधानसभा के चुनाव के लिए तैयारी करनी चाहिए । हर बूथ मजबूत करने की जरूरत है और ज्यादा से ज्यादा हर वर्ग समाज धर्म के लोगों को  पार्टी का सदस्य बनाये और पार्टी के संगठन को मजबूत करे। अपना दल की नेता बहन अनुप्रिया पटेल जी के हाथो को मजबूत करे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *