Home / Flash / ईद को लेकर तैयारी पूर्ण

ईद को लेकर तैयारी पूर्ण

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर मे मनाए जाने वाले ईद को लेकर प्रशासन की तैयारी पूर्ण हो गई है । साफ सफाई बिजली, पानी और सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद मुस्तैद है ।  हमारी सब की नजर की टीम के संवाददाता राम कुमार जयसवाल से हुई बातचीत में उपजिलाधिकारी मछली सत्य प्रकाश और क्षेत्राधिकारी मछली शहर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से हर तरीके का संभव प्रयास कर लिया गया है ताकि ईद को लेकर के किसी प्रकार की दिक्कत न आए और शासन और प्रशासन के द्वारा जो  भी सुविधाएं मिलती रही हैं वह भी लोगों को मिलेगी साफ सफाई और पानी को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ नगर पालिका डटा रहा । कोई शिकायत का मौका अंजुमन कमेटी को नहीं मिलेगी उसके अलावा उप जिलाधिकारी  ने सभी मुसलमान भाइयों को ईद पर मुबारकबाद और शुभकामना दिया । स्थानीय प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने लगातार तीन से चार दिन प्रयास कर हर मस्जिदों पर जाकर  वहां की  साफ-सफाई को लेकर  वहां पर कानून व्यवस्था को लेकर के उनकी जो जिम्मेदारी है उसमे कहीं कोई बात न रह जाए इस नाते उनकी भी पूरी तैयारी स्थानीय स्तर पर हो चुकी है ।

इस समाचार के लिए राम कुमार जयसवाल की खास रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *