Home / Flash / आप लोगों की उम्मीदो पर खरा उतरते हुए मछलीशहर का चहुंमुखी विकास कराऊंगा – बी. पी. सरोज

आप लोगों की उम्मीदो पर खरा उतरते हुए मछलीशहर का चहुंमुखी विकास कराऊंगा – बी. पी. सरोज

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद बी. पी. सरोज का जगह – जगह भब्य स्वागत किया जा रहा है । आज मछलीशहर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गंंगा पैलेस मे नव निर्वाचित सांसद बी. पी. सरोज का  स्वागत किया गया । इस मौके पर नव निर्वाचित मछलीशहर के सांसद बी. पी. सरोज ने लोगों को संंबोधित करते हुए कहा कि यह सब आप लोगों के परिश्रम का नतीजा है जो मेरी जीत हुुई है । यह मेरी जीत नही बल्कि आप सब की जीत है । मै ह्रदय की गहराइयों से आप लोगों का आभार प्रकट करता हूँ । बी. पी. सरोज ने कहा कि जिस उम्मीद के लिए आप लोगों ने मुुझे क्षेत्र की सेेवा करन केे लिए चुनकर लोकसभा मे भेजा है मै विश्वास दिलाता हूूँ कि आप लोगों के उम्मीदो पर खरा उतरते हुए मछलीशहर का चहुंमुखी विकास कराऊंंगा ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *