लखनऊ । मंत्रिमंडल की होने वाली बैठकों में मंत्री मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। उन्हें मोबाइल फोन उन्हें कैबिनेट कक्ष के बाहर छोड़ कर जाना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में होने वाली चर्चा पूरी गंभीरता व बिना किसी व्यवधान के हो। मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच मोबाइल फोन अचानक बजने से बैठक में दिक्कतें आती हैं।
सूत्र बताते हैं कि कुछ समय से सीएम ने बैठक में मोबाइल फोन के उपयोग को गंभीरता से लिया। इसीलिए अब मंत्री के साथ अफसर भी मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बाकायदा एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि लोकभवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष के अंदर किसी भी शख्स द्वारा मोबाइल फोन न लाया जाए। सभी लोग सीएम के निर्देशों का पालन करें। यह पत्र उप मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री व राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को भेजा गया है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal