Home / Flash / सहारा – वीर नारियों के लिए एक होस्‍टल

सहारा – वीर नारियों के लिए एक होस्‍टल


दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल ने आज वसंत कुंज, नई दिल्ली में ’वीर नारियों’ के लिए सहारा नौसेना होस्‍टल का उद्घाटन किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी और नेवल वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्‍यक्षा श्रीमती रीना लांबा, नौसेना के वरिष्‍ठ अधिकारी और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद थे। भारतीय नौसेना द्वारा नौसेना की वीर नारियों ’के लिए यह विशेष परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) के साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) की साझेदारी में किया गया है।

यह होस्‍टल नौसेना की वीर नारियों के पुनर्वास की दिशा में लंबे समय से अनुभव की जा रही जरूरत का समाधान करेगा और वीर नारियों को एक संरक्षित और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध करायेगा, जिससे उनके जीवन को नये सिरे से शुरू करने में मदद मिलेगी।

सहारा होस्टल में गरिमापूर्ण जीवन के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कमरों के सैट बनाए गये हैं। इसके साथ-साथ कॉमन डाइनिंग हॉल और एक सामुदायिक हॉल का भी निर्माण किया गया है।

सहारा होस्टल के रहने वाली नारियों के लिए मौके पर ही सहज सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए नौसेना की रेजिमेंटल प्रणाली का कार्यालय भी यहां स्‍थापित किया गया है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *