Home / Flash / भागवत सुनने से जन्म जन्मांतर का दोष मिट जाता है – पं जगदीश भूषण जी महाराज

भागवत सुनने से जन्म जन्मांतर का दोष मिट जाता है – पं जगदीश भूषण जी महाराज

मुंगरा बादशाहपुर ( जौनपुर ) । भगवत कथा श्रवण से मानव जीवन भव पार हो जाता है, जन्म जन्मांतर का दोष मिट जाता है। उक्त वाक्य क्षेत्र के ऊँचडीह ग्राम में डा घनश्याम मिश्र के आवास पर चल रहे सात दिवसीय “ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव “ में कथा व्यास पं जगदीश भूषण जी महराज ने कहा । कथा के चौथे दिन भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण का

जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गयी , एक आकर्षक झॉंकी निकाली गयी जिसे देख उपस्थित जनसमूह भाव विह्लल हो गयी और जन्म के समय होने वाले गीत संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया ।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक डा घनश्याम मिश्र सपत्नीक पावित्री मिश्रा के साथ प्रकट हुए भगवान श्री कृष्ण की आरती की व प्रसाद अपने हाथों से भक्तों में वितरित किया। उपस्थित जनों में पं राधेश्याम मिश्र , सुरेश मिश्र , पं सुनील मिश्र ‘ शास्त्री ‘ , कैलाश मिश्र , विनोद मिश्र , राधेश्याम मिश्र , नंदलाल मिश्र , राम लखन मिश्र , दिवाकर मिश्र और सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *