Home / उत्तर प्रदेश / 73 जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 55.69 प्रतिशत एवं 74-मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में 54.54  प्रतिशत पड़े मत

73 जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 55.69 प्रतिशत एवं 74-मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में 54.54  प्रतिशत पड़े मत

जौनपुर (सू0वि) । लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के छठवें चरण में 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान आज (रविवार) को प्रातः 07 बजे से प्रारम्भ हुआ और सायं 06 बजे तक चलता रहा। जनपद जौनपुर में मतदान सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण पूर्वान्ह से ही जनपद के क्रिटिकल एवं वल्नरेबुल पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात सभी पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा चौकिया स्थित मण्डी में विधानसभावार बनाये गये काउन्टरों पर ईवीएम व वीवी पैट तथा निर्वाचन सामग्री जमा की जायेगी।
जनपद के सभी मतदान केन्द्रों प्रातः 06 बजे मॉक पोल कराये जाने के पश्चात पूर्वान्ह 07 बजे से वास्तविक मतदान कार्य प्रारम्भ हुआ। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन मतदाताओं के लिये पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर, ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गयी थी, जिससे दिव्यांगजन एवं अतिवृद्ध मतदाताओं को मतदान के लिये कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ा। पोलिंग बूथों पर दिव्यांगजनों व वृद्ध मतदाताओं को मतदान के लिये लाइन नहीं लगाना पड़ा, बल्कि पोलिंग बूथ पहुंचते ही उनका मतदान कार्मिकों द्वारा कराया गया।
73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 55.69 प्रतिशत एवं 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 54.54 प्रतिशत मत पड़े। 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा 364-बदलापुर में 333048 मत के सापेक्ष 56 प्रतिशत, 365-शाहगंज 381627 मत के सापेक्ष 55 प्रतिशत, 366-जौनपुर 415000 मत के सापेक्ष 57 प्रतिशत, 367-मल्हनी 362365 मत के सापेक्ष 56.91 प्रतिशत, 368-मुंगराबादशाहपुर 374358 मत के सापेक्ष 53.46 प्रतिशत मत पड़े। इसीप्रकार 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा 369-मछलीशहर में 386252 मत के सापेक्ष 56 प्रतिशत, 370-मडियाहूं 325136 मत के सापेक्ष 55 प्रतिशत, 371-जफराबाद 383131 मत के सापेक्ष 53 प्रतिशत, 372-केराकत 399691 मत के सापेक्ष 52 प्रतिशत, 384-पिंडरा 351274 मत के सापेक्ष 57.07 प्रतिशत मत पड़े।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *