जौनपुर । सांसद प्राथमिकता एवं जनता के हित के लिए कार्य करें एवं लोकसभा क्षेत्र की आवाज़ को संसद में उठाये, या केंद्र सरकार की योजना को जमीनी स्तर पर खड़े आखरी व्यक्ति तक पहुँचाये उक्त बाते सब की नजर को भेजे पत्र मे प्रदीप शुक्ला जागरूक मतदाता पढ़ुआ, बेलवार, जौनपुर निवासी ने अपने विचारों को व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि ऐसा सांसद हमारे जिल

े जौनपुर से चुना जाए जो सांसद विकास निधि का 25 करोड़ रुपया लोकसभा क्षेत्र में पूरा विकास कार्य मे खर्च करें जिससे आम जान मानस को सुविधा का लाभ मिल सके जैसे – पेयजल, चिकत्सा, बिजलीकरण, स्कूलों में शौचालय निर्माण, यातायात सुविधा के लिए सड़क निर्माण, स्कूलों और कालेजों में भवन निर्माण इत्यादि । शुक्ला ने कहा कि इसके साथ-साथ विकास के जो अन्य कार्य क्षेत्रवासियो के लिए किए जाए उसमें सबसे प्रमुख सुपर स्पेशिलिटी अस्तपताल है जिससे क्षेत्र वासियों को अपने गंभीर रोगों के ईलाज के लिए प्रयागराज , वाराणसी , दिल्ली और मुंबई न जाना पड़े ।
प्रदीप शुक्ला
एक जारूक मतदाता
पढुआ , बेलवार , जौनपुर
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal