जौनपुर । जंघई रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की खिड़की कई महीनों से टूटी हुई है जिसमें कोई पूछताछ अधिकारी भी मौजूदा समय मे नही बैठ रहा है । पूँछताछ खिड़की पर

कर्मचारी न बैठने से यात्रिओ को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । इस संबंध मे जब जंघई रेलवे स्टेशन मास्टर दसरथ लाल और इंजीनियरिंग अभियंता ( एस. बी. पांडेय ) से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस समय जंघई रेलवे स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य चल रहा है । इस लिए कुछ पुराने भवन को गिराकर पुनः निर्माण कराया जायेगा ज़िसके अन्तर्गत पुछताछ खिड़की और उसी के सेंटर में कुछ रेलवे के पुराने भवन भी है ।
जंघई सवांददाता आनन्द मिश्रा की रिपोर्ट
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal