मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर जौनपुर द्वारा आए दिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाती रहती है लेकिन जब खुद नगरपालिका अतिक्रमण करना शुरु कर दे तो क्या होगा । यह हम नही बल्कि सड़क के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को देखकर बोलना पड़ रहा है । जानकारी के अनुसार मुँगराबादशाहपुर के गुड़हाई वार्ड मे रामलीला मैदान के ठीक सामने सड़क के किनारे नगरपालिका द्वारा बनवाया जा रहा आरओ मशीन जहाँ पर मोड़ है लोगों को मौत का दावत दे रहा है । इस आरओ मशीन के लगने से जहां लोगों को शुद्ध पानी तो मिल जाएगा

वहीं लोगों का एक्सीडेंट भी होने की संभावनाएं बनी रहेगी । सब की नजर से बातचीत के दौरान आने जाने वाले लोगों ने कहा कि ऐसे आरओ लगाने से क्या फायदा जहां पर लोगों का खून गिरे । लोगों ने कहा कि क्या नगरपालिका प्रशासन को मोड़ नही दिखाई दे रहा है । जहाँ एक तरफ सरकार सड़क चौड़ीकरण को लेकर अभियान चला रही है वही नगरपालिका प्रशासन सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है । जिस सड़क पर यह आरओ मशीन लगाने का निर्माण कार्य चल रहा है वह रोड सुजनगंज व हाइवे को मिलाने वाली रोड है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal