राम प्रसाद यादव की रिपोर्ट
सरायममरेज , प्रयागराज । थाना सराय ममरेज के अंतर्गत पुलिस चौकी जंघई में रविवार को शाम लगभग 5:30 पर थाना सरायममरेज के प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई । थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी ने कहा कि होली त्यौहार को लेकर यह पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें होली त्यौहार को लेकर आपसी भाईचारा बनाने की अपील की एवं भाईचारा प्रेम सौहार्द के रूप में होली मनाए जाने पर जोर दिया गया एवं शांति

व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । इस मौके पर चौकी प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई राजीव श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार चौबे, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर राय, हेड कांस्टेबल ज्योति बंधन सिंह, सुरेंद्र यादव, अरविंद यादव, अंबरीश शर्मा ,राकेश शाह एवं चौकी जंघई के आला अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक मे चौकी जंघई में उपस्थित चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रधान बजती ,इंद्रमणि पाण्डेय, प्रधान पतवा प्रेम शंकर गुप्ता ,प्रधान भेलखा भगवंत प्रसाद, प्रधान चनेथू अशोक कुमार पाण्डेय, प्रधान अनुवा रामआसरे यादव, प्रधान पति सरजू पट्टी नेवादा पारसनाथ यादव, जितेंद्र कुमार यादव नेवादा बरेज शिव कुमार यादव बजती आदि नगरवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal