जौनपुर (सू .वि .) । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को मजिस्ट्रेट प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरती जाय। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रत्येक


दशा में निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव के दौरान आनी वाली जटिलताओं से अवगत कराया। इस दौरान वी.वी. पैट को प्रदर्शित कर उसके प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त बूथों का निरीक्षण कर लें बूथों पर कोई कमी हो तो उसे तत्काल सही करायें। जिलाधिकारी ने कहा चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिलानिर्वाचन अधिकारी आर.पी.मिश्र, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal