गाजीपुर । थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान आदर्श बाजार के पास पुलिया पर मोटर साइकिल सवार बदमाशों की घेराबंदी कर 03 बदमाशों 1.सुनील कुमार, 2.अनीस यादव, 3.संदीप यादव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 04 जीवित कारतूस, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। असलहा तस्करी से जो धन प्राप्त होता है, उस पैसे से गिरोह के सदस्य अपना शौक पूरा करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप यादव के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या का प्रयास, लूट, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील कुमार निवासी मनिकपुर कोटे थाना करण्डा जनपद गाजीपुर।
2. अनीस यादव निवासी हाथीखाना थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
3. संदीप यादव निवासी भटौली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
बरामदगी
1. 01 पिस्टल 32 बोर, 04 जीवित कारतूस
2. 02 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस
3. 01 मोटर साइकिल
Home / उत्तर प्रदेश / 1 देशी पिस्टल 32 बोर, 4 जीवित कारतूस ,2 तमंचा 315 बोर, 2 जीवित कारतूस ,1 मोटर साइकिल बरामद
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal