राम प्रसाद यादव की रिपोर्ट
सराय ममरेज , प्रयागराज । पुलिस चौकी जंघई के अंतर्गत नेदुला बाजार में चोरों का आतंक एक ही रात में पांच दुकानों का ताला तोड़कर की चोरी । आचार संहिता लागू होते ही चोर बेखौफ हो गए उनको कोई डर ही नहीं रहा । नेदुला बाजार में पांच दुकानों का ताला तोड़कर बेखौफ लूटे । स्थानीय लोग जब सुबह उठे तो नजारा कुछ और देखने को मिला । दुकानदारों के पास फोन करने पर दुकानदार आनन-फानन में जब दुकान पर पहुंचा तो

उनका होश उड़ गया । दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुवायना किया और दुकानदारों को आश्वासन दिया । 5 दुकानदारों से जानकारी मिलने पर पता चला कि लगभग दो लाख 10हजार की चोरी हुई है । डॉ जगदीश बहादुर सिंह मेडिकल स्टोर, राजकमल सोनी सोने चांदी की दुकान ,राजकुमार प्रजापति सोने चांदी की दुकान, रिंकू सिंह मेडिकल स्टोर और एक गरीब आदमी फल की दुकान करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था चोरी हुई है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal