Home / Flash / पुलवामा हमले मे शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए रामकथा यज्ञ का आयोजन

पुलवामा हमले मे शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए रामकथा यज्ञ का आयोजन

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । पुलवामा में शहीद हुए अमर जवानों के निमित्त नौ दिवसीय श्री रामकथा यज्ञ,,रामनगर, मुंगराबादशाहपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पुलवामा हमले मे शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा के परम पूज्य संत श्री राधेश्याम गिरी जी महाराज के नेतृत्व मे श्री रामकथा यज्ञ का विशाल आयोजन किया गया है । यह कार्यक्रम 9 मार्च 2019 से प्रारंभ हो रहा है । श्री

महाराज जी ने बताया कि इस कार्यक्रम से अर्जित धनराशि वीर शहीदों के लिए भारत सरकार को दे दी जायेगी । इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान भारत सरकार में उच्च पदों पर अपनी सेवा देकर निवृत्त पायलट आफीसर पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार राधेश्याम पाण्डेय और प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर अनिल कुमार सिंह हैं । उक्त कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी महेन्द्र विजय शुक्ल, विनोद शुक्ल, राजू शुक्ल ,राजेश पाण्डेय और समस्त देशभक्त सम्मानित क्षेत्रीय नागरिक हैं ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *