मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । नगर के नईगंज मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद के बगल दो समुदायों के बीच चल सैकड़ों साल पुराना विवाद आज प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर सुलझा दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार नईगंज जामा मस्जिद के पास कुछ जमीन खाली पड़ी थी । जिस पर दोनों पक्षों के लोग अपना अपना दावा कर रहे थे। सैकड़ों साल से उस जमीन पर विवाद की स्थिति कायम थी । कुछ दिनों से नगर पालिका परिषद द्वारा नईगंज मोहल्ले में पेयजल को लगाने के लिए उपर्यक्त जमीन पर कार्य प्रारंभ हुआ तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर चल रहे काम को रोक दिया । सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों

से बातचीत कर आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को लगाए जाने का लोगों से आग्रह किया । जिस पर दोनों पक्ष के प्रबुद्ध लोगों ने बातचीत के बाद अपनी सहमति दे दिया । इस प्रकार सैकड़ों साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया ।हुए समझौते में सदर रेयाज अहमद, मो0 आजम राइन,दीपक मोदनवाल,अवधेश कुमार,रामकुमार जायसवाल सहित अन्य प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal