Rishi Kumar Shukla appointed new CBI director भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश के 1983 कैडर के ऑफिसर हैं. उनकी नियुक्ति दो सालों के लिए होगी. डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है. शुक्रवार को ही सीबीआई डायरेक्टर को नियुक्त करने वाली कमेटी की बैठक हुई थी.

भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश के 1983 कैडर के ऑफिसर हैं. उनकी नियुक्ति दो सालों के लिए होगी. ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं. डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है. इधर नए सीबीआई डायरेक्टर के नाम पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐतराज जताते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. खड़गे ने ऋषि कुमार शुक्ला को एंटी करप्शन की जांच में अनुभव कम होने का हवाला देते हुए जावेद अहमद के नाम की पैरवी की.
शुक्रवार को ही सीबीआई डायरेक्टर को नियुक्त करने वाली कमेटी की बैठक हुई थी. इस कमेटी में पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, और चीफ जस्टिस रंजन गोगोई मौजूद थे. दो घंटे तक चली इस बैठक में लगभग 30 नामों पर चर्चा की गई थी. इन नामों में सीनियर ऑफिसर जावीद अहमद, रजनीकांत मिश्रा और एसएस देसवाल शामिल थे.
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से सीबीआई डायरेक्टर पर रार की खबरें आ रही थीं. बता दें कि इससे पहले के सीबीआई निदेशक रहे आलोक कुमार वर्मा को सरकार ने उनके पद से हटा कर दूसरे विभाग में तबादला कर दिया था. सरकार ने आलोक वर्मा को दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होम गार्ड्स का महानिदेशक बनाया था. वर्मा ने सरकार की इस पेशकश को स्वीकार नहीं किया था.
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal