मुँगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रोड पर स्थित सरोखनपुर गांव के निकट मंगलवार को शाम साढ़े तीन बजे पवारा जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे जहाँ बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं बाइक पर बैठे पप्पू पुत्र अच्छे लाल (25) व रंजू पत्नी रामपूजन (21) निवासी जिरौती, टिकरा, पवारा, जौनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे लोगो की मदद से पी एच सी मुंगरा बादशाहुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनो का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जैनपुर भेज दिया।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal