Home / Flash / संविदा कर्मी हड़ताल पर बाधित हुई मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था

संविदा कर्मी हड़ताल पर बाधित हुई मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । पिछले 3 महीने से लगातार वेतन न मिलने के कारण और संविदा कर्मियों के साथ इंसाफ न होने के कारण विद्युत कर्मी संविदा हड़ताल पर चले गए हैं । उनकी मांग है कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है । हमें हमारा वेतन मिले और आरटीजीएस के माध्यम से हमें आईडी कार्ड मिले हमारा इपीएफ कटता है । उसकी जानकारी हमें उपलब्ध कराई जाए । हमारा सुरक्षा बीमा जिसका कोई पेपर हमारे पास उपलब्ध नहीं होता है । जब भी हम लोगों ने विभाग के अधिकारियों से अपनी बात रखी है । धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने उन बातों

को टालमटोल किया है । आज भी संविदा कर्मी छला सा महसूस करता है । साल में कोई न कोई हादसा होता है जिसमें इंसान मृत्यु का शिकार बन जाता है । तमाम समस्याओं को लेकरके संविदा कर्मी सब स्टेशन मुंगरा बादशाहपुर में हड़ताल करते हुए विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए । सब की नजर के संवाददाता राम कुमार जयसवाल ने जब अधिकारियों से बातचीत किया तो उन्होंने बातों को टाल मटोल कर दिया । कहीं भी व्यवस्थित जवाब नहीं मिला । इस संबंध मे जब ऊर्जा मंत्री से फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि समस्याओं की जानकारी हमारे मेल पर डाल दीजिए हम तत्काल उसको दिखवा लेते हैं । इस हड़ताल में नेतृत्व कर रहे राजेश मिश्रा, जोखू ,रमेश चंद पटेल, अजीज मोहम्मद, सलीम ,राजेश गुप्ता, सर्वेश पटेल, रमेश चंद्र मिश्रा ,मोमिन, हरिश्चंद्र यादव, उगना सिंह ,प्रमोद कुमार ,विनय सिंह, विवेक पाण्डेय, अशोक मिश्रा, राकेश चौरसिया, राजेंद्र कुमार पटेल, पंकज आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *