भदोही । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामाजिक विजन एवं उनके कार्यकाल के समय किए गए विकास कार्यों समाजवादी पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 17/01/2019 को जनपद के विराजपुर ग्राम में संगमलाल निषाद की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा में आए हुए महिलाओं एवं उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित

करते हुए बिन्द समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र एस बिन्द ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी के शासनकाल में प्रदेश का जितना विकास हुआ उतना इसके पहले किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। चाहे बात यमुना एक्सप्रेस की हो या नवयुवकों की या किसानों की, हर क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्य किया। इस अवसर पर कमला महतो, रामसेवक केवट एवं भीखू बिन्द सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal