सुजानगंज,जौनपुर । आये दिन हो रही चोरी की घटनाओ से लोगो की नीद हराम हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार शोमवार की रात मे चोरों ने राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी बेर्रा थाना सुजानगंज की पंम्पीसेट से अभी हाल मे लगे 5 h.p.मोटर, पट्टा ,पुल्ली और रिन्च पैना,बीस किलो पाइप आदि दरवाजा खोल कर चोर उठा ले गए । चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा थाना मे नामजद चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई।पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा रविवार देर शाम चोरों द्वारा जमीन में गाड़ी गयी मोटर सहित सभी सामग्री बरामद कर पुलिस को सूचना दी गई ।जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोप में एक को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है। वही दूसरी घटना पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसरही में बनने वाले बच्चों का मध्याहन भोजन के एक गैस सिलेंडर,चूल्हा वर्तन, राशन उठा ले गए । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने थाने पर पहुंच कर चोरी की लिखित तहरीर दी है । आये दिन हो रही चोरी की घटना से लोगों की नींद हराम हो गई है । क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना का पुलिस द्वारा एक भी खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal