सुजानगंज ,जौनपुर । शनिवार देर शाम बस की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत से घर मे कोहराम मच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरा कोलाहल गाँव निवासी भोला नाथ तिवारी का पुत्र मनोज कुमार तिवारी उम्र लगभग 30वर्ष शनिवार देर शाम सुजानगंज से पैदल घर जा रहे थे कि रास्ते में सरोज विधाशंकर कन्या इण्टर कालेज के समीप सुजानगंज से बदलापुर राष्ट्रीय मार्ग पर सुजानगंज से बदलापुर की तरफ तेज रफ्तार में ने युवक को रौदते हुए भाग निकली सड़क पर तड़पता देख राहगीरों ने 108 पर फोन कर एम्बुलेंस मंगवाकर तड़प रहे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले गए । जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी घायल युवक की देर रात जिला अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया । पुलिस के द्वारा कार्यवाही न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal