Home / Flash / ट्रक ने मारी आर्टिका मे जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

ट्रक ने मारी आर्टिका मे जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । इलाहाबाद से जौनपुर जाने वाली सड़क पर मुंगरा बादशाहपुर थाना के पहले इलाहाबाद से आ रही आर्टिका गाड़ी जिसका नंबर एमएच 46 ×1107 जोकि अपने लेन में चली जा रही थी और सामने से आ रही ट्रक जिसका नंबर यूपी 54 -T8787 एक जोरदार टक्कर आर्टिका गाड़ी को मारा उस समय रात के 3:00 बज रहे थे गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो

गई । आर्टिका और आर्टिका का ड्राइवर बाल-बाल बच गया । गाड़ी में लगे हुए सुरक्षा की दृष्टि से बैलून टक्कर लगने की वजह से बैलून निकल कर के बाहर आ गया जिसकी वजह से ड्राइवर पूरी तरीके से सुरक्षित हुआ लेकिन उसको चोटे भी बहुत लगी । जानकारी मिलने के बाद

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर ट्रक वाले के खिलाफ कार्यवाही कर रही है और आर्टिका के ड्राइवर को यथा उचित स्वास्थ्य सुविधा देकर उसे राहत देने का काम किया । प्रभारी निरीक्षक थाना मुंगरा बादशाहपुर से बातचीत मे उन्होंने कहा कि ट्रक वाले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *