Home / उत्तर प्रदेश / जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक 11 जनवरी को

जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक 11 जनवरी को

जौनपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में 11 जनवरी 2019 को जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अयोजित की गई है। बैठक में ओ.डी.एफ./शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था, राज्य पोषण मिशन, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अन्तर्गत 60 चयनित ग्रामो में कराए गये कार्यों की प्रगति समीक्षा, मिशन अत्योदय के अन्तर्गत चयनित 323 ग्रामो में कराये गये कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, एन.आर.एल.एम. निर्माण कार्य एवं ई-टेण्डरिंग, उच्च प्राथमिकता के 70 विन्दुओ व अन्य विकास कार्यक्रमो की समीक्षा की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी दयाराम ने संबधित सभी अधिकारियो को निर्देशित किय है कि प्रगति रिपोर्ट आंनलाइन फीड कराकर प्रत्येक दशा में 05 जनवरी 2019 तक हार्ड एवं साफ्ट कापी में जिला विकास कार्यालय के जी.सी. पटल पर उपलब्ध कराते हुए ससमय स्वयं बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *