Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन 15 जनवरी तक

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन 15 जनवरी तक

जौनपुर (सू0वि0) । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों को पुनः 15 जनवरी 2019 तक आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र के साथ समस्त कागजात सहित दो प्रतियों में 15 जनवरी 2019 तक उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जौनपुर में जमा कर दें। आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 16 जनवरी 2019 को समय 11.00 बजे, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जौनपुर में किया जायेगा। अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्र के साथ उक्त तिथि को समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *