सुजानगंज (जौनपुर) । क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मिनी बस की चपेट में आने से बुधवार की रात में दस वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगंज बाजार से जौनपुर तक चलने वाली मिनी बस शाम को बाबूगंज बाजार में पहुंची कुछ समय पश्चात सामने रहने वाला बदला नाम माजिद नाम का शख्स बस ड्राइवर कल्लू से बस की चाबी लेकर बस को आगे बढ़ा रहा था बस कंट्रोल के बाहर हो गई जिससे सामने से आ रहे पप्पू हरिजन की पुत्री जोकि चार भाई-बहनों में थी पांचवी क्लास में पढ़ने वाली प्रीति

नाम की बच्ची दस वर्षीय बस की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई जिससे बाजार वासियों में आक्रोश आने से रात में ही बस को आग के हवाले कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । सुजानगंज थानाध्यक्ष संजय राय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बस ड्राइवर कल्लू तथा सामने रहने वाला सद्दाम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर धारा 279 ,338, 304A, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal