Home / Flash / शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार ,कई अवैध आग्नेयास्त्र बरामद

शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार ,कई अवैध आग्नेयास्त्र बरामद

वाराणसी । थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर इण्डिया होटल चर्च चैराहे के पास घेराबंदी कर असलहा तस्कर मिठाई लाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 रिवाल्वर 32 बोर, 03 तमंचा 12 बोर, 07 तमंचा 315 बोर, 04 कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण/पुर्जे बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व जनपद वाराणसी व चंदौली के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
इस संबंध में थाना कैण्ट पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मिठाई लाल निवासी भुइलीखास थाना अदलहाट मिर्जापुर हालपता सोनातालाब, पंचकोसी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी।
बरामदगी
1-01 रिवाल्वर 32 बोर,
2-03 तमंचा 12 बोर
3-07 तमंचा 315 बोर, 04 कारतूस
4-शस्त्र बनाने के उपकरण/पुर्जे

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *