
की जानकारी दी गई। जनपद के माध्यमिक एवं महाविद्यालयों में सेमिनार, कवि गोष्ठी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समारोह में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, उनकी देखभाल से लेकर जच्चा बच्चा के उत्तम स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई । कौशल पुर्नवास केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं तथा नवजात शिशु के प्रशिक्षण, खसरा, रूबेला टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा, विकलांग, विधवा इत्यादि पेंशन की

पात्रता के बारे में बताया गया। जिला पूर्ति द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी प्रकार विद्युत विभाग द्वारा सौभाग्य योजना, कृषि विभाग द्वारा पारदर्शी किसान एप, प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सुरक्षा की खातिर जारी हेल्पलाइन 181 तथा 1090 की उपयोगिता, विधवा विवाह इत्यादि के बारे में बताया गया। जिला पंचायत विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छ भारत अभियान के बारे में लोगों को जागरुक किया गया ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal