मुरादाबाद । दिनांक 13-10-2018 को वादी उ0नि0 श्री सचिन कुमार थाना ठाकुरद्वारा ने चार व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा गौवंशीय पशुओं का क्रूरता पूर्वक बध करना तथा मौके से 80 किलो ग्राम गौमांस व 04 गायों के कटे सिर एवं खाल तथा एक गाय जीवित व बध करने के उपकरण बरामद होने तथा अभियुक्तों का मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में थाना ठाकुरद्वारा पर मु0अ0सं0 479/18 धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम 04 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त के क्रम में आज दिनांक 25-12-2018 को उ0नि0 श्री लाजपत सिंह थाना ठाकुरद्वारा ने मय हमराही पुलिसबल मुखविर की सूचना पर घटना के प्रकाश में आये अभियुक्त अनीस पुत्र इदरीश निवासी ग्राम फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा को उसके घर से समय सुबह 08.45 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal