Home / Flash / संस्था डिग्नीटी आफ चित्रकूट द्वारा आयोजित चित्रकूट मिनी मैराथन 2018 कार्यक्रम संपन्न

संस्था डिग्नीटी आफ चित्रकूट द्वारा आयोजित चित्रकूट मिनी मैराथन 2018 कार्यक्रम संपन्न

चित्रकूट । संस्था डिग्नीटी आफ चित्रकूट द्वारा आयोजित चित्रकूट मिनी मैराथन 2018 कार्यक्रम चित्रकूट इन्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। सुन्दर चित्रकूट और स्वस्थ चित्रकूट के लक्ष्य पर तथा सामाजिक एकता के लिये इस मिनी मैराथन की दौड का आयोजित हुआ है । कार्यक्रम संयोंजक बांदा के अजित कुमार प्रबंधक वामदेव ग्रुप तथा कार्यक्रम के प्रमोटर के रूप में बुन्देली प्रेस क्लब रहा है । चित्रकूट मिनी मैराथन 2018 में कुल 500 पंजीकृत धावकों में से 452 की संख्या दौड में उपस्थित रहे । मैराथन में दौडने वाले धावक प्रातः 6 बजे से उपस्थित हो गये । सभी उपस्थित धावकों को

जिले के मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द कुमार आई0ए0एस0 ने इस मैराथन में हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड की शुरूवात की । मिनी मैराथन दौड के शुभारम्भ में अपर पुलिश अधीक्षक बलवन्त चौधरी तथा सी0ओ0 सिटी रजनीश यादव, डी0आर0आई0 के सचिव अभय महाजन एवं वरिष्ठ समाजसेवी अभिमन्यू जी तथा चित्रकूट इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 रणबीर सिंह चौहान समेंत हजारों लोगो की गणमान्य उपस्थित द्वारा चित्रकूट मिनी मैराथन दौड का शुभारम्भ किया गया । मैराथन में विजेताओं के पुरूष्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां आईपीएस उपस्थित हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, वरिष्ट पत्रकार विवेक अग्रवाल समेंत कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच पूरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी धावकों को मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट ने मैराथन दौड हेतु उर्जा भरते हुये कहा कि ऐसे कार्यक्रम चित्रकूट मे एक मिसाल है और यह एक त्यौहार की ही तरह है अपने निजी अनुभवों को सभी धावकों से साझा करतें हुये बताया कि बह भी कई बार मैराथन में दौडे और यह दौड एकता के संदेश लाने के लिये है । सभी लोग मिल जुल कर दौडते है तो एक अलग अहसास होता है । मैराथन दौड का प्रारम्भ प्रातः 8 बजें हुआ। दौड के प्रारम्भ में ही सभी कों निःशुल्क टी शर्ट तथा टोकन नम्बर दिया गया । मिनी मैराथन के समस्त नियम एवं शर्ते मिनी मैराथन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा बताये गये । डी0आर0आई0 के सचिव अभय महाजन ने सभी धावकों को शुभ आशिर्वाद दिया तथा दौडनें से पूर्ण शक्ति और उर्जा बढती है ऐसा मार्गदशन देकर सभी धावकों को उर्जा भरा । वरिष्ठ समाजसेवी अभिमन्यू भाई ंने सभी धावकों को बधाई दी तथा दौड केवल जीत के लिये नही एकता के सन्देश हेतु दौडना चाहिये । ऐसा संदेश देकर सभी को दौड के अधिकाधिक फायदे को बताया गया । अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी नें सभी लोगो को दौडनें और भाग लेने हेतु सभी को शुभकामना दी । दौड के समस्त नियम एवं शर्तों के साथ मिनी मैराथन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने सभी को मैराथन के पूर्ण नियमों एवम कार्यक्रम की जानकारी दी। लगभग हजारों लोगों की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी नें हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम कों सभी धावकों को दौडाया । जिसमें 11 किमी की दौड जिला अस्पताल से होते हुऐ देवगांना रोड से पुनः चित्रकूट इंटर कालेज तक की दौड में प्रथम विजेता कर्वी के कसहाई निवासी अभिमन्यू नें बाजी मारी तथा द्वितीय विजेता के रूप में बनारस के श्याम ने बाजी मारी तथा तृतीय बिजेता के रूप में दिलीप पटेल ने वाजी मारी । पिछले वर्ष 2017 में हुये मैराथन में प्रथम विजेता रहे बनारस के श्याम ने इस बार द्वितीय विजेता के रूप में बाजी मारी। साथ ही 10 रनर अप में कर्वी के सुनील कुमार, बनारस के इन्द्र जीत यादव, बनारस के बृजेश यादव, कर्वी के पंकज कुमार, कुशल सोनी, सतना के अभिषेक सोनी, अशोक कुमार, बनारस के विजय कुमार, आगरा के सुनील कुमार, तथा मझगंवा के राधेश्याम रहे । सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रोफी चित्रकूट पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में सुषमा स्वरूप इन्टरनेशल स्कूल के बच्चो द्वारा स्वागत गीत, शिव तांडव , एक मोनो एक्ट तथा सेफ गर्ल्स पर नाटक मंचन कर सभी को मंत्रमुध कर दिया गया । प्रथम विजेता को प्रथम पुरूस्कार शशि प्रभा डायग्नोस्टिक सेन्टर बेडी पुलिया के द्वारा 21000 रूपया दिया गया तथा द्वितीय बिजेता को होटल राम कृपा इन के विवेक अग्रवाल के द्वारा 11000 रूपया तथा तृतीय पुरूष्कार की धनराशि 5100 रूपया रजौला स्टेट चित्रकूट के प्रबल श्रीवास्तव द्वारा दिया गया साथ ही टाप टेन और सान्तवा पुरूस्कार में 1100 रूपया 10 धावकों को योगेश गौर दिल्ली एवं चन्द्र भान त्रिपाठी कमला टैडर्स द्वारा दिया गया । कार्य्रक्रम के मुख्य प्रायोजक इनफिनीटी टाइल्स तथा सह प्रायोजक मोसू मोबाइल, डी0के0 मसीनरी, राम कृपा होटल, सुषमा स्वरूप इन्टरनेशनल स्कूल, कमला टेडर्स, सिंद्वान्त कैटरिंग एवं टेन्ट हाउस तथा होटल स्वर्णिमा, शुक्ला जी लाइट एवं साडन्ड सर्विसेस, जे0एन0 इन्टरप्राइजेज, मतगयेन्द्र नाथ, इस मिनी मैराथन में मीडिया पार्टनर में सरस भावना एस0बी0 न्यूज तथा हिन्दी खबर और हेल्थ पार्टनर राम कृपा हास्पिटल, श्री जी क्लीनिक, एजुकेशनन पार्टनर मधुबन ज्ञानस्थली स्कूल राजापुर और फोटोग्राफी पार्टनर राजू, दीपेन्द्र, आनन्द फोटोग्राफी । साथ ही डिग्नीटी आफ चित्रकूट के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल सोनी, महासचिव राम नरेश गुप्ता , उपाध्यक्ष राम प्रकाश, महामंत्री सुधाकर त्रिपाठी तथा चित्रकूट स्पार्टस कप के अध्यक्ष कमलेश आर्या जी एवं सवेश निगम जी तथा वालेन्टियर हेड अखिलेश ,गौरव, चन्दर, दीपक महेन्द्र, रजनीश यादव, रिशभ, विक्रम समेंत 150 स्वयंसेवक कार्यक्रम को सफल कराने में उपस्थित रहे । कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह भी पूरें पुलिस बल के साथ उपस्थित हुये। विशेष सहयोग रामकृपा इन के जनरल मैनेजर कुणाल सिंह रही। कार्यक्रम का पूर्ण संचालक चन्द्र प्रकाश द्विवदी ने किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *