Home / Flash / किसान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती

किसान दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती

जौनपुर (सू0वि0) । बक्सा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई इस मौके पर किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी , किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को नई-नई तकनीकी की जानकारी दी गई और विभिन्न फसलों के बेहतर उत्पाद के लिए 32 कृषकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री माननीय गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे , भाजपा सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील एवं संवेदनशील है। प्रदेश सरकार किसानों के हित में नई-नई योजनाओं को लागू कर रही है किसानों का सही उत्पाद दिलाने के लिए मंडियों में संशोधन करके उनको वाजिब मूल्य दिलाने का काम कर रही है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी में किसानों को सचेष्ट करते हुए कहा कि कृषि की कार्य योजना तैयार कर आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकीयो से खेती करें , मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण होने से बचाएं

उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि पुरानी पद्धति छोड़कर खेती की नई तकनीक का इस्तेमाल करें। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि सुशील उपाध्याय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसान खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन ,मशरूम उत्पादन से अपनी आमदनी दूनी कर सकते हैं ।इस दौरान, डीडीओ दयाराम, डीडीए जयप्रकाश ,कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कुमार कन्नैेजिया, डॉ अश्वनी सिंह, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर संदीप ने खेती के कम लागत में अधिक उत्पादन के नए नुक्से बताएं। संचालन कर रहे उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किसानों को नई-नई तकनीक एवं कृषि योजनाओं से अवगत कराया। जिला कृषि अधिकारी अमित चैबे में आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस मौके पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश राय, ,भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम डाॅ. ओंकार सिंह, द्वितीय विनोद यादव, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, ए आर कोऑपरेटिव डाॅ.गणेश राम गुप्ता, सभी जिलास्तरीय एवं जनपद के सभी संबंधित विभागों के कर्मचारियों सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इन्हें किया गया पुरस्कृत
कृषि विभाग द्वारा गेहूं के लिए रामदुलार यादव , लाल बहादुर यादव, चना के लिये आनंद प्रसाद मिश्रा , उषा देवी , धान के लिए हीरावती देवी , सर्वेश कुमार सिंह, उर्द के लिए अशोक कुमार यादव ,माया शंकर पांडे, पशुपालन विभाग से राम अवध मौर्य ,जन्मेजय यादव, भगवती प्रसाद यादव ,सभापति मौर्य, इंद्रजीत पाल ,दयाशंकर पाल, वरुण श्रीवास्तव ,मनीष कुमार, उद्यान विभाग से मनीष कुमार सिंह, ओम प्रकाश पटेल, ज्ञान प्रकाश , निर्मली ,आनंद कुमार सिंह ,इंद्रबली यादव ,घूरे राम ,वेद प्रकाश वर्मा ,मत्स्य विभाग से मनीष कुमार सिंह, अब्दुल कलाम खान, गन्ना विभाग से सत्यनारायण ,विजय प्रताप यादव, नरेंद्र बहादुर सिंह ,राजदेव यादव, कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा से अरविंद और वीरेंद्र को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रथम पुरस्कार के कृषको को रु0 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को रु0 5000 देकर सम्मानित किया गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *