Home / Flash / आई0जी0आर0एस0 एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

आई0जी0आर0एस0 एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

जौनपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन जनसुनवाई (आईजीआरएस) एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से आने वाली शिकायतोें की विभागवार समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई पर आने वाली शिकायतों को समय से निस्तारित करे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ज्यादा शिकायते आ रही है। अधिकारीगण किसी भी

दशा में गलत रिपोर्ट न लगाये तथा शिकायत को डिफाल्टर न होने दे एवं उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिले में समयावधि के अन्तर्गत 1558 लम्बित जन शिकायते है जिसमें डिफाल्टर की संख्या 22 है। उन्होने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों को ध्यानपूर्वक पढने के उपरान्त ही अपलोड करें। जिलाधिकारी ने लेखपालों को सप्ताह में 02 दिन गावं के प्राथमिक विद्यालय पर बैठकर ग्रामीणो की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया। लेखपाल, ग्राम पंचायत अािधकारी, आागनबाडी़, आशा को नाम एवं मोबाइल नम्बर प्राथमिक विद्यालय पर लिखवाने को कहा। उन्होने कहा कि लेखपाल अपना मोबाइल हमेशा चालू रखें। बैठक मेें सभी अधिकारियों को आई.जी.आर.एस की अगली बैठक में पिछले 01 महीने की शिकायतों के निराकरण की रिपोर्ट सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय, डीएफओ ए.पी. पाठक, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *