
तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्राम सभा नोनारी में पिच रोड से निरहू प्रजापति के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्रामसभा गुरदौली में पिच रोड से प्राथमिक विद्यालय तक पिचरोड निर्माण कार्य, ग्राम सभा गोधना में खड़ंजा से बलिहारी राजभर के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्रामै सभा शेखपुर मंजूर अली में मुन्नी लाल मास्टर के घर से राम अचल यादव के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान माननीय मंत्री जी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने माननीय मंत्री को विद्युत, पेंशन, पेयजल, चकरोड आदि की समस्याएं बताई, जिस पर माननीय मंत्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का शीघ्र ही निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर-घर बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जो भी कार्य कराए जाने हो उनका प्रस्ताव बनाकर भेजें, प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal