जौनपुर (सू0वि0) । जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 की तृतीय त्रैयमासिक किश्त की धनराशि रू0 400.00 प्रति माह की दर से रू0 1200.00 लाभार्थियों के खातो में निदेशालय समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा राज्य कोषागार के माध्यम से पी0एफ0एम0एस0 साफ्टवेयर प्रणाली द्वारा अन्तरित कर दी गयी हैं। इस संबंध में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को अवगत किया है कि अपने बैंक शाखा से सम्पर्क कर उक्त धनराशि आहरित कर सकते है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal