Home / Flash / एकीकृत फसल प्रणाली से होगी किसानों की आय दो गुनी

एकीकृत फसल प्रणाली से होगी किसानों की आय दो गुनी

जौनपुर (सू0वि0) । सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं कृषकों के आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए कटिबद्ध है। पर्यावरण संतुलन को कायम रखते हुए कम लागत वाली कृषि तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसान पाठशाला आयोजित कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शुक्रवार को पाठशाला के तीसरे दिन करंजाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तियरी में कार्यशाला आयोजित किया गया। डिप्टी पीडी ( आत्मा ) डा. रमेश चंद्र यादव ने किसानों

को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि के प्रति वांक्षित आकर्षक पैदा करने एवं उसको कम खर्चीला व अधिक लाभकारी बनाने के लिए जिन महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जा रहा है उसमें प्रमाणित एवं उपचारित बीजों की उपलब्धि, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, अच्छा जल प्रबंधन एवं एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन मुख्य है। उन्होंने कहा कि दो या दो से अधिक फसलों के साथ बागवानी, पशुपालन, मत्सय पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन करके किसान कम लागत, स्वच्छ पर्यावरण में दूनी आय प्राप्त कर अपनी समृद्धि करके कृषि का सतत विकास कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान श्यामरथी यादव तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि सुरेंद्र कुमार राय ने किया।

इस मौके पर मास्टर ट्रेनर इन्दल यादव, रमेश चंद्र, लालविहारी, पाँचू राम, मंगला राम, बद्री, माधुरी देवी, शीला, कुमारी इन्द्रावती, सीता देवी आदि मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *