जौनपुर ( सू.वि.) । जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि 10 दिसम्बर 2018 को नारी शक्ति संकल्प अभियान के अन्तर्गत ग्राम दूतों का क्षमताबर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, खण्ड विकास अधिकारी रामसुन्दर भारती, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि यादव, जिला समन्वयक श्रीमती रजनी सिंह, महिला समाख्या, चन्दन राय संरक्षण अधिकारी एवं श्रीमती उषा मौर्या, प्रदेश महा सचिव महिला मोर्चा, भा0ज0पा0 व ब्लाक

प्रमुख बक्शा सजल सिंह ने प्रतिभाग किया। बैठक में महिलाओं हेतु चल रहे तमाम योजनाओं, कानूनों की जानकारी देते हुये जन-जन तक इस अभियान को पहुॅचाने का संकल्प ब्लाक की सभी ऑगनवाड़ी कार्यकर्तियों व प्राथमिक महिला अध्यापिकाओं द्वारा लिया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal